Brahmāstra 2 Release Date: देरी से रिलीज होगी Ranbir-Alia की मूवी, अयान मुखर्जी ने बताई वजह

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 4, 2023, 11:32 AM IST

Brahmāstra 2 Release Date: अयान मुखर्जी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ब्राह्मस्त्र 2 और 3 के रिलीज डेट जारी कर दी है। इसके साथ ही फिल्म का शूटिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया है। अयान मुखर्जी ने इस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर इस बात की घोषणा की है। फिल्म ब्राह्मस्त्र के दूसरे पार्ट के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्राह्मस्त्र 2 और 2 की रिलीज डेट हुई जारी।
  • अयान मुखर्जी ने जारी किया पूरा शेड्यूल।
  • देरी से आएगा ब्राह्मस्त्र का दूसरा पार्ट।

Brahmāstra 2 Release Date: ब्राह्मस्त्र फिल्ममेकर अयान मुखर्जी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ब्राह्मस्त्र 2 और 3 के रिलीज डेट जारी कर दी है। ब्राह्मस्त्र के दूसरे पार्ट को लेकर फैंस का इंतजार अब बढ़ने वाला है। अयान ने फिल्म ब्राह्मस्त्र 2 और 3 का शूटिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया है। अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर इस बात की घोषणा की है। फिल्म ब्राह्मस्त्र के दूसरे पार्ट के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन स्टारर ब्राह्मस्त्र को साल 2022 में रिलीज किया गया था। बड़े बजट पर बनी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली थी, जिसके साथ ही अब फिल्म के दूसरे और तीसरे पार्ट का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अयान मुखर्जी ने इस बात की भी घोषणा कर दी है कि ब्राह्मस्त्र 2 और 3 की शूटिंग एक साथ ही पूरी की जाएगी। आइए एक बार फिल्म को लेकर आए इन अपडेट्स पर नजर डालते हैं।

Brahmastra 2 and 3 release date

Brahmastra 2 and 3 release date

कब रिलीज होगी ब्राह्मस्त्र 2 और 3?

अयान मुखर्जी ने ब्राह्मस्त्र के आने वाले दोनों पार्ट के बारे में बात करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'अब समय आ गया है ब्राह्मस्त्र के आने वाले पार्ट को लेकर अपडेट देने का। फिल्म के पहले पार्ट को देखने के बाद फैंस से काफी प्यार मिला और पॉजिटिव फीडबैक के बाद अब हम इसके दूसरे और तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर आखिरी काम चल रहा है। हमने फैसला किया है कि फिल्म का दूसरा और तीसरा पार्ट एक साथ ही शूट किया जाएगा।'

End of Feed