Ayan Mukerji's Brahmastra Put on Hold: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के पास इस समय कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनपर वो दिन-रात काम कर रहे हैं। फिलहाल रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण पार्ट 1' की शूटिंग में व्यस्त में हैं, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी द्वारा किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर लोगों को पूरी उम्मीद थी कि रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' (Brahmastra Part Two: Dev) की शूटिंग भी इसी साल शुरू कर देंगे। मगर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल को अयान मुखर्जी ने होल्ड पर डालने का फैसला किया है।
इन कारण होल्ड पर गई 'ब्रह्मास्त्र 2'!
रिपोर्ट्स वायरल हो रही है कि अयान मुखर्जी कथित तौर पर 'ब्रह्मास्त्र' के अगले पार्ट को बनाने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। अयान मुखर्जी ने अब आइकॉनिक एक्शन फ्रेंचाइजी 'धूम' की अगली पर किस्त पर फोकस करना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल बनाने में जो फंड चाहिए, उसमें दिक्कत आ रही है। यही वजह है कि अयान मुखर्जी ने अपना सारा फोकस अब 'धूम 4' पर कर दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अयान मुखर्जी इन दिनों अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर 'वॉर 2' को बनाने की तैयारियां में लगे हुए हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर के पास भी 'रामायण पार्ट 1' और आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' के अलावा संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' भी है।
