‘जो आपका है, वो हमेशा आपका रहेगा’- Awarapan 2 में मुस्तफा जाहिद को रिप्लेस करने पर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 21, 2026, 02:10 PM IST

Vishesh Bhatt on Mustafa Zahid Awarapan 2: ‘आवारापन 2’ के गानों को लेकर चल रही चर्चा अब एक बार फिर तेज हो गई है। मुस्तफा जाहिद को फिल्म से हटाने की वजह बताई है।

Vishesh Bhatt on Mustafa Zahid Awarapan 2: बॉलीवुड के फेमस स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी और इमरान हाशमी के किरदार के साथ-साथ इसका म्यूजिक भी दर्शकों के बीच खूब बातों में है। खासकर 2007 में आई ‘आवारापन’ (Awarapan) के गाने ‘तो फिर आओ’ (Toh Phir Aao) और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ (Tera Mera Rishta) को नए अंदाज में पेश किए जाने पर काफी चर्चा हुई। इन दोनों गानों की पहचान पाकिस्तानी गायक मुस्तफा जाहिद (Mustafa Zahid) की आवाज से जुड़ी रही है। ऐसे में जब ‘आवारापन 2’ में उनकी जगह दूसरी आवाजें सुनाई दीं, तो कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर मुस्तफा को वापस क्यों नहीं लाया गया। अब फिल्म के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट (Vishesh Bhatt) ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है।

Vishesh Bhatt on Mustafa Zahid Awarapan 2

विशेष भट्ट ने किया ये खुलासा (Image Source: IMDb)

विशेष भट्ट ने दिया ये रिएक्शन

फिल्म आवारापन 2 को लेकर उठ रहे सवालों पर अब विशेष भट्ट ने रिएक्शन दिया है। Hindustan Times से बातचीत में ‘आवारापन 2’ के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट से मुस्तफा जाहिद को फिल्म से हटाए जाने को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि ये बदलाव होना ही था। उन्होंने कहा, 'मुझे कई बार ये सवाल बेवजह लगते हैं। जैसे, मैं ‘जन्नत 2’ का हिस्सा नहीं था। लेकिन कोई मुझसे ‘जन्नत’ तो नहीं छीन सकता। मैंने उसे बनाया है। फिर लोग क्यों सोचते हैं कि किसी से कुछ छीन लिया गया है? इनमें से कुछ बातें इंटरनेट की वजह से ज्यादा बढ़ जाती हैं और कई बार फैंस कलाकार को ये कहकर भी बहका देते हैं कि आपकी इज्जत नहीं रखी गई। इसका इन सब चीजों से कोई लेना-देना नहीं है। जो आपका है, वो हमेशा आपका ही रहेगा।' बता दें कि फिलहाल पाकिस्तानी कलाकारों के भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने पर रोक है।

End of Feed