Emraan Hashmi Start Shoot for Awarapan 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर इमरान हाशमी ने इसी साल 3 अप्रैल के दिन फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) की बड़ी घोषणा की थी। कई दिनों से मेकर्स इस मूवी की तैयारियों में लगे हुए थे। हाल ही में ऐसी भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि फिल्म 'आवारापन 2' की शूटिंग को मेकर्स बैंकॉक में शुरू कर देंगे। मेकर्स ने अब इन खबरों पर पक्की मुहर लगाते हुए फिल्म 'आवारापन 2' के शूटिंग सेट से पहली फोटो शेयर कर दी है। 'आवारापन 2' की शूटिंग शुरू होने की खबर सुनकर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
Image Source: Instagram/emraanians/
शुरू हुई 'आवारापन 2' की शूटिंग
विशेष फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'आवारापन 2' की शूटिंग शुरू होने की जानकारी साझा की। प्रोडक्शन्स हाउस ने मुहूर्त क्लैप की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'तेरा मेरा रिश्ता पुराना ब्रो...।' फैन्स फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद से ही उत्साहित नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैंकॉक में फिल्म 'आवारापन 2' का फर्स्ट शेड्यूल लगभग एक महीने का होने वाला है। इसके बाद मेकर्स फिल्म की शूटिंग को मुंबई में शूट करेंगे।
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी के अपोजिट मेकर्स ने दिशा पाटनी को कास्ट किया है। इस मूवी में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी को बड़े परदे पर देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म में मानुषी छिल्लर को बतौर सेकंड लीड कास्ट किया है लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं निकली। 'आवारापन 2' को मेकर्स अगले साल 3 अप्रैल के दिन रिलीज करेंगे।
'आवारापन 2' के अलावा इमरान हाशमी को आने वाले दिनों में जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'हक' में यामी गौतम के साथ देखा जाएगा। शाह बानो मामले पर आधारित यह कोर्टरूम ड्रामा 7 नवंबर, 2025 को रिलीज होगी। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार टीजर भी जारी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया।
