Emraan Hashmi and Disha Patani's Awarapan 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर इमरान हाशमी ने साल 2025 में फिल्म 'आवारापन 2' की बड़ी घोषणा कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया था। इस मूवी में इमरान हाशमी के अपोजिट लीड एक्ट्रेस की तलाश विशेष भट्ट और नितिन कक्कड़ काफी लंबे से कर रहे हैं। इसके बाद खबरें सामने आई कि मेकर्स ने इस मूवी के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को कास्ट किया है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इमरान हाशमी और दिशा पाटनी आने वाले दिनों में फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) की शूटिंग बैंकॉक में करते दिखाई देंगे।
Pics Credit: IMDb
बैंकॉक में शूट होगी इमरान-दिशा की फिल्म
पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार इमरान हाशमी और दिशा पटानी की नई फिल्म 'आवारापन 2' की शूटिंग इसी हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला शेड्यूल बैंकॉक में होगा। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी सहित पूरी टीम एक महीने के लिए बैंकॉक में रहेगी। यह एक मैराथन शेड्यूल है। इस दौरान फिल्म की 50% से ज्यादा शूटिंग को पूरा कर लिया जाएया। सूत्र ने आगे बताया कि 'आवारापन 2' की पूरी कहानी बैंकॉक में ही घूमती है। यही वजह है कि मेकर्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट के मुताबिक रियल लोकेशंस पर शूट करने का प्लान किया है।
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' का इंतजार लोगों को बड़ी बेसब्री से है। मेकर्स इस मूवी की शूटिंग को जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश में लगे हुए हैं। फिल्म में इमरान-दिशा की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर दिखाई देगी।
