Ameesha Patel Dating Nirvaan Birla: अमीषा पटेल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। लंबे से उनके डेटिंग की अफवाहें काफी ज्यादा हो रही है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस की एक तस्वीर जमकर वायरल हुई थी। उस तस्वीर में एक्ट्रेस दुबई में निरवाण बिड़ला के साथ बेहद ही करीब नजर आ रही थी। इस फोटो के वायरल होन के बाद लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि क्या दोनों डेटिंग कर रहे हैं। इस बीच अब निरवाण बिड़ला ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
Ameesha Patel dating
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निरवाण बिड़ला ने अमीषा पटेल के साथ अपने अफवाहों को लेकर बातें कही है। बिजनेसमैन निरवाण ने कहा-"अमीषा और मैं डेटिंग नहीं कर रहे हैं। वह मेरी दोस्त है और मेरे पिता उन्हें स्कूल के दिनों से जानते हैं। हम दोनों दुबई में थे क्योंकि मैं अपने म्यूजिक एल्बम की शूटिंग कर रहा था जिसमें वह भी शामिल हैं।" बता दें जो तस्वीर वायरल हुई थी उसमें अमीषा और निरवाण काले ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे थे।
एक्ट्रेस ने किया पोस्ट
इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, "दुबई मेरे प्रिय nirvaanbirla के साथ प्यारी शाम," साथ में कई लाल दिल के इमोटिकॉन्स बनाए थे। पोस्ट को निरवाण के पिता यश बिड़ला ने भी लाइक किया था। इस फोटो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने कमेंट की बारिश करनी शुरू कर दी थी। एक यूजर ने कहा-"खूबसूरत जोड़ी" दूसरे ने कहा- "खुश हूं कि आखिरकार आपको अपना हमसफर मिल गया" तीसरे फैन ने लिखा, "वाकई आप बहुत खूबसूरत और क्यूट कपल हैं"
