सलमान-शाहरुख की मौत की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी पर बरसे फैंस, याद दिलाया छठी का दूध

Astrologer Predicts Salman-Shah Rukh Khan's Death: सुशील कुमार सिंह नाम एक ज्योतिषी ने सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि 67 साल की उम्र में सलमान-शाहरुख इस धरती को छोड़ देंगे। सुशील कुमार सिंह के इस बयान पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

Astrologer Predicts Salman-Shah Rukh Khan's Death: कई ज्योतिषी अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स की शादी और उनके तलाक को लेकर भविष्यवाणी करते हुए देखा गया। कई बार ये भविष्यवाणी सच भी साबित हुई हैं। हाल ही में ज्योतिषी सुशील कुमार सिंह ने सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बारे में ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसने फैन्स की रातों की नींद उड़ा दी है। सुशिल कुमार सिंह ने कहा कि इन दोनों सुपरस्टार की मौत एक ही उम्र में हो जाएगी। सुशील कुमार सिंह की इस भविष्यवाणी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह लताड़ लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने इसे असंवेदनशील और अनावश्यक करार दिया है।

Salman Khan-Shah Rukh Khan

यूट्यूब पर एक वायरल वीडियो में सुशील कुमार सिंह ने कहा कि शाहरुख खान का फेज इस समय स्थिर है लेकिन सलमान खान के लिए यह बुरा समय है। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान को जल्द ही एक गंभीर बीमारी होगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि दोनों 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह देंगे।

End of Feed