#ASKSRK Session: शाहरुख खान ने सलमान खान को बताया 'बेस्ट भाई', 60 साल का होने पर कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 30, 2025, 08:43 PM IST

Shah Rukh Khan AskSRK: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर अपने #AskSRK सेशन से लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान शाहरुख खान ने एक्स हैंडल पर फैंस के कई ऐसे सवालों के जवाब दिए जिनका फैंस को लंबे समय से इंतजार था।

Shah Rukh Khan AskSRK: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपना 60वां बर्थडे मनाने से तीन दिन पहले, यानी 30 अक्टूबर को एक्स (X) पर #AskSRK सेशन किया और इस दौरान फैंस के कई सवालों का जवाब दिए। शाहरुख खान ने फिल्म किंग को लेकर कई अपडेट दिए और सलमान खान (Salman Khan) को एक शब्द में डिस्क्राइब किया जिसने फैंस का दिल जीत लिया। साउथ के जाने-माने स्टार यश (Yash) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) को लेकर भी दिल की बात बोली। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान ने आज के #AskSRK सेशन में किन-किन सवालों के जवाब दिए।

Shah Rukh Khan AskSRK

Image Source: IMDb

किंग को लेकर दिया अपडेट

#AskSRK सेशन में एक फैन ने सवाल पूछा, 'सर, पठान (Pathaan) में कुर्सी की पेटी बांध ली थी, जवान (Jawan) में आपने कहा बैंडेज बांध लो वो भी कर लिया, अब किंग (King) में हमें क्या करना है सर?' शाहरुख ने जवाब दिया, 'अब सब खुला छोड़ दो' और एक दूसरे ट्वीट में किंग खान ने कबूल किया कि उनकी अगली फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है, फिलहाल वो सिर्फ टेंटेटिवली 'किंग' रखा गया है।

End of Feed