साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान के हाथ लगी Ashwiny Iyer Tiwari की फिल्म!!

निर्माता साजिद नाडियाडवाला अपने बेटे सुभान नाडियाडवाला को जल्द ही फिल्म बिजनेस में लॉन्च करेंगे। खबरों के अनुसार, सुभान को डेब्यू से पहले ही दूसरी मूवी मिल गई है, जिसे डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी बनाएंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • साजिद नाडियाडवाला जल्द करेंगे बेटे सुभान को लॉन्च
  • शशांक खैतान के डायरेक्शन में डेब्यू करेंगे सुभान
  • सुभान की दूसरी मूवी डायरेक्ट करेंगी अश्विनी अय्यर तिवारी

निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला जल्द ही अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसे डायरेक्टर शशांक खैतान बनाएंगे। इस फिल्म को सुभान के पापा साजिद अपने बैनर तले ही बनाएंगे ताकि उनके बेटे को परफेक्ट लॉन्च मिल सके। सुभान को लेकर सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो उनके हाथ डेब्यू मूवी शुरू करने से पहले ही दूसरी मूवी लग चुकी है। मिडडे ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि नितेश तिवारी, अश्विनी अय्यर तिवारी और मोहित सूरी ने सुभान नाडियाडवाला की दूसरी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। (इसे भी पढ़ें: Pawan Singh की पत्नी ज्योति सिंह ने रखी बड़ी डिमांड, एलिमनी में मांगे 10 करोड़)

Subhan Nadiadwala Son Debut Movie director Ashwiny Iyer Tiwari

Subhan Nadiadwala Son Debut Movie director Ashwiny Iyer Tiwari

Ashwiny Iyer Tiwari करेंगी सुभान की सेकेंड मूवी का डायरेक्शन

फिल्म से जुड़े सूत्र ने मिडडे को जानकारी दी है, "यह पहला मौका है जब मोहित सूरी और अश्विनी अय्यर तिवारी किसी मूवी के लिए साथ आए हैं। फिल्म की कहानी पूरी हो चुकी है और इसका डायरेक्शन अश्विनी करेंगी। अगर फिल्म का काम प्लान के मुताबिक होता है तो ये 2026 के अंत तक शुरू हो जाएगी।" जहां सुभान की डेब्यू मूवी उनके पिता साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे, तो वहीं उनकी सेकेंड मूवी का निर्माण तनुज गर्ग के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं लेकिन ऐसा सुनने में आ रहा है कि सुभान जैसे ही शशांक खैतान की मूवी खत्म करेंगे, वैसे ही अश्विनी अय्यर तिवारी की अपकमिंग मूवी के लिए तैयारियां शुरू कर देंगे। (इसे भी पढ़ें: बन कर तैयार है अनुष्का शर्मा की Chakda Xpress, Dibyendu Bhattacharya ने रिलीज पर तोड़ी चुप्पी)

साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान की लॉन्चिंग मूवी की कमान संभालेंगी Ashwiny Iyer Tiwari!!

डेब्यू मूवी में रॉनित रॉय की बेटी संग काम करेंगे सुभान

मिली जानकारी के अनुसार, सुभान की डेब्यू मूवी में जाने-माने एक्टर रॉनित रॉय की बेटी कियारा बोस रॉय नजर आएंगी। कियारा की भी ये डेब्यू मूवी ही है। साजिद नाडियाडवाला अपने बैनर तले टाइगर श्रॉफ, अयान शेट्टी, कियारा आडवाणी और ना जाने कितने की नए कलाकारों को लॉन्च कर चुके हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। ऐसे में हर किसी को उम्मीद है कि सुभान का डेब्यू बॉलीवुड में सफल रहेगा और आगे चलकर वो अपने पिता का नाम रोशन करेंगे।

End of Feed