Narayana Murthy-Sudha Murthy Biopic: भारतीय सिनेमा को बरेली की बर्फी, नील बटे सन्नाटा और पंगा जैसी फिल्में देने वाली डायरेक्टर अश्विनि अय्यर तिवारी ने साल 2021 में सुधा मूर्ति और नारायण मूर्ति की बायोपिक का ऐलान किया था। इस फिल्म के ऐलान के बाद फैंस का दिल बाग-बाग हो उठा था लेकिन वो सभी इस बात से उदास है कि अश्विनी अय्यर तिवारी ने अब तक इस फिल्म को शुरू नहीं किया है। फिल्म को अनाउंस हुए 4 साल हो चुके हैं और फैंस जानना चाहते हैं कि सुधा मूर्ति और नारायण मूर्ति की फिल्म कब तक शुरू होगी?
अश्विनी अय्यर तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बायोपिक पर बात की और इसके लेट होने का असली कारण बताया। अश्विनी ने बताया है कि वो अभी इस फिल्म को लिख रही हैं। अश्विनी के अनुसार, नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की कहानी बहुत की कमाल की है, जिस कारण वो इसे लिखने में थोड़ा ज्यादा वक्त ले रही हैं। अश्विनी अय्यर तिवारी के अनुसार, 'हम लोग अब भी इस कहानी को लिख रहे हैं। मुझे पता है कि इसने लिखने में थोड़ा ज्यादा वक्त लग गया है लेकिन ये बहुत ही प्यारी कहानी है और हम इसे ठीक तरह से कहना चाहते हैं। हम जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं।'
अश्विनी अय्यर तिवारी ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए कहा है कि वो जल्द ही फैंस को बताएंगी कि उनके पास कौन-कौन सी कहानियां करने को हैं। इनमें से कुछ का वो निर्माण करेंगी तो कुछ को वो खुद डायरेक्ट करेंगी। हालांकि इन सभी कहानियों में से सबसे खास नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की कहानी है, जिस पर लगातार काम चल रहा है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
