सिकंदर का ट्रेलर रिलीज होते ही रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर संग घूमने निकले सलमान खान,फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

सलमान खान फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च हुआ है। वहीं ट्रेलर लॉन्च इवेंट के तुरंत बाद भाईजान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर संग घूमने निकल गए हैं, जिसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है।

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। रविवार यानी 23 मार्च को इस फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। सलमान खान फिल्म ' सिकंदर ' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के तुरंत बाद एयरपोर्ट के प्राइवेट टर्मिनल पर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर संग नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस इन तस्वीरों को जमकर पसंद कर रहे हैं।

Salman khan

Salman khan

इस दौरान भाईजान ब्लू कॉलर वाली टी-शर्ट और ब्लैक जींस पहने नजर आए। जिसमें वो काफी कूल लग रहे थे। वहीं, लूलिया स्टाइलिश आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही थी। इस दौरान लूलिया ने व्हाइट कोट-पैंट के साथ स्नीकर्स और कूल शेड्स कैरी किया था। अंदर जाने से पहले सलमान खान ने पपराजियों के लिए पोज भी दिए।

End of Feed