पाकिस्तानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे आर्यन खान? नोरा फतेही संग अफेयर की खबरों के बीच वायरल हुईं तस्वीरें

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 7, 2023, 06:43 PM IST

Shah Rukh Khan Son aryan khan dating pakistani actress sadia khan?: नोरा फतेही और आर्यन खान की कुछ कॉमन लोगों के साथ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन फोटोज के सामने आने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि नोरा फतेही और आर्यन खान एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Aryan khan dating pakistani actress?: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी टाइम से सुर्खियों में हैं। कुछ समय से नोरा फतेही और आर्यन खान की डेटिंग को लेकर यूजर्स कयास लगाते नजर आ रहे थे। अब इसी बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान ने आर्यन खान के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है, जो कि तेजी से वायरल हो रही है। सादिया और आर्यन खान की इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि शाहरुख खान के बेटे नोरा फतेही को नहीं बल्कि एक्ट्रेस सादिया खान को डेट कर रहे हैं।

Aryan khan news

Aryan khan news

सामने आई फोटो में आर्यन खान रेड टी-शर्ट और व्हाइट जैकेट में बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं सादिया खान ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। इस तस्वीर में आर्यन और सादिया कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। दोनों की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स इस तस्वीर को देखने के बाद कंफ्यूज नजर आ रहे हैं।

End of Feed