Salman Khan's Monster: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की एक्शन फिल्म 'मॉन्स्टर' (Monster) की शूटिंग जोरों शोरों से चल रही है। फैन्स के बीच भी इस मूवी को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसका स्तर भी बड़ा होता जा रहा है। अब फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि साउथ के जाने-माने अभिनेता अरविंद स्वामी को फिल्म में नेगेटिव किरदार में देखा जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Paradise Box office Day 1: नानी की फिल्म का होगा जलवा, ओपनिंग डे पर कमाएगी इतने करोड़)
इस साउथ स्टार की सलमान खान की 'मॉन्स्टर' में हुई एंट्री (Pics Credit: Instagram)
सलमान खान के साथ अरविंद स्वामी का होगा एक्शन
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद स्वामी इन दिनों मुंबई में ठहरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि अरविंद स्वामी को मुंबई में 10 दिनों तक सलमान खान के साथ 'मॉन्स्टर' की शूटिंग करते हुए देखा जाएगा। अरविंद स्वामी के किरदार और सलमान खान के किरदार के बीच एक दिलचस्प कैट-एंड-माउस रिलेशनशिप देखने को मिलेगा। दोनों के बीच कई जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जा रहे हैं। फिल्म की टीम इन सीन्स की कोरियोग्राफी और एक्शन को बेहद बड़े स्तर पर तैयार कर रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ‘एफआईआर’ एक्टर Ishwar Thakur की हालत नाजुक, परिवार ने मांगी मदद)
ईद 2027 पर रिलीज होगी 'मॉन्स्टर'
सलमान खान की 'मॉन्स्टर' में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स दिखाई देंगे। फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा भी नजर आएंगी। मेकर्स फिल्म के एक्शन, स्केल और विजुअल ट्रीटमेंट पर खास ध्यान दे रहे हैं। मेकर्स इस फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस मूवी में जैकी श्रॉफ, राहुल देव, अभिमन्यु सिंह, रोनित रॉय और सीमा बिस्वास जैसे कई एक्टर्स को अहम भूमिका में देखा जाएगा। इसके अलावा सलमान खान को फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) में भी देखा जाएगा।
