प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बोले सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा के घरवाले- 'वो किसी की बेटी, बहन थीं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2020, 06:09 PM IST

Sushant Singh Rajput Ex Manager: सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा के परिवार वालों ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। दिशा के परिवार ने कहा वो किसी की बहन, बेटी और दोस्त थीं...

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बोले सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा के घरवाले- 'वो किसी की बेटी, बहन थीं'

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से एक हफ्ते उनकी एक्स मैनेजर दिशा सलियानी ने भी सुसाइड कर लिया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिशा सूरज पंचोली को डेट कर रही थीं और वह प्रेग्नेंट थीं। अब दिशा के परिवार ने बयान जारी कर इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। 

दिशा के परिवार ने अपने बयान में कहा है कि- 'हमने अपने किसी चाहने वाले को खोया है। ये दुख बहुत गहरा है, जिसे ठीक होने में वक्त लगेगा। ये हम सभी के लिए बेहद मुश्किल घड़ी है और हम इस परिस्थिति के साथ जीने की कोशिश कर रहे हैं।' 

दिशा की फैमिली कहती हैं- 'ऐसे वक्त पर बेवजह की अफवाहें, षड़यंत्र से भरी खबरें और अटकलें हमें और दुखी कर रही है। ये न सिर्फ झूठी है बल्कि उनके पेरेंट्स और करीबियों को भी विचलित कर रही है।' 

लोगों से की ये अपील 
दिशा के परिवार ने लोगों से अपील करते हुए कहा- 'हम दिशा के जाने का गम झेल रहे हैं लेकिन, हमारी सभी से केवल अपील करते हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी अफवाहों को न फैलाकर इस गम से उबरने में हमारी मदद करें।'

अपने बयान के आखिर में दिशा के परिवार ने लिखा- 'दिशा किसी की बेटी, बहन और दोस्त थीं। जो लोग ऐसा कर रहे हैं वह बेहद असंवेदनशील हैं। इसके अलावा वह अपने हितों को साधने के लिए किसी की मौत का फायदा भी उठा रहे हैं।'    

सूरज पंचोली ने कही थी ये बात 
सूरज पंचोली ने इससे पहले सभी अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। सूरज पंचोली ने कहा है कि वह दिशा को नहीं जानते हैं। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद ही दिशा के बारे में पता चला है।  

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिशा प्रेग्नेंट थीं। इसी बात पर सूरज पंचोली और सुशांत सिंह राजपूत के बीच लड़ाई हुई थी। सुशांत सूरज को बेनकाब करने वाले थे। वहीं, सलमान खान सूरज को बचा रहे थे।  

End of Article