'Munna Bhai 3' नहीं बनाना चाहते हैं अरशद वारसी !! राजकुमार हिरानी संग हुई चर्चा के बाद बोले 'सर्किट'

Arshad Warsi on Munna Bhai 3: काफी सालों से अरशद वारसी और संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई 3' (Munna Bhai 3) को लेकर ऑडियंस इंतजार कर रही है। इस फिल्म के तीसरे पार्ट पर अब अरशद वारसी ने बड़ा अपडेट साझा किया है। इसके बारे में अरशद की बातचीत राजकुमार हिरानी से भी हुई थी।

Arshad Warsi on Munna Bhai 3: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल बनाने के लिए कई डायरेक्टर्स अपनी कमर कस चुके हैं। बीते कई सालों से राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्में 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' (Munna Bhai MBBS) और 'लगे रहो मुन्ना भाई' (Lage Raho Munna Bhai) के तीसरे पार्ट यानी 'मुन्ना भाई 3' (Munna Bhai 3) का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अरशद वारसी ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। अरशद वारसी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'मुन्ना भाई 3' को लेकर उनकी बात राजकुमार हिरानी से हुई थी।

Arshad Warsi on Munna Bhai 3

'मुन्ना भाई 3' के बारे में अरशद वारसी ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि फिल्म बन सकती है। लास्ट टाइम मेरी, संजू, अभिजात जोशी (सह-लेखक) और राजकुमार हिरानी की एक छोटी सी मीटिंग हुई थी। उस दौरान हम सभी सोच रहे थे कि आगे क्या करना है और क्या नहीं?'

End of Feed