Arpita called Sonakshi Bhabhi: सोनाक्षी सिन्हा का नाम बॉलीवुड कलाकार जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ काफी लम्बे समय से जुड़ रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) और जहीर ने कभी भी इस मुद्दे पर जुबान नहीं खोली है लेकिन बॉलीवुड पार्टीज में ये दोनों साथ नजर आते हैं। बीते दिनों ये दोनों बॉलीवुड सितारे आयुष शर्मा और अर्पिता शर्मा की ईद पार्टी में एक साथ पहुंचे थे, जहां से सामने आई इनकी पिक्स इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं। सोनाक्षी और जहीर एक साथ काफी खूबसूरत लगते हैं, जिस कारण लोग चाहते हैं कि ये दोनों 7 जन्मों के लिए के हो जाएं।
Arpita Khan ने Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal के रिश्ते पर लगाई पक्की मुहर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भले ही अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर न लगाएं लेकिन सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा ने गलती से इनके रिश्ते की पोल खोल दी है। अर्पिता शर्मा ने ईद पार्टी वाले दिन इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी और जहीर की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अदाकारा को भाभी बताया था। हालांकि अर्पिता ने जल्द ही ये इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी लेकिन तब तक लोगों को पता चल गया कि उन्होंने सोनाक्षी को भाभी क्यों बुलाया है?
Arpita Khan ने Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal के रिश्ते पर लगाई पक्की मुहर
Arpita Khan ने Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal के रिश्ते पर लगाई पक्की मुहर
असल में जहीर इकबाल सलमान खान के बचपन के दोस्त के बेटे हैं। यही कारण है कि अर्पिता खान शर्मा जहीर इकबाल को अपना भाई मानती हैं। यही कारण है कि अर्पिता ने तस्वीर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा को भाभी बताया था। अर्पिता के इस पोस्ट की वजह से फैंस के बीच खलबली मच गई है और लोग मान रहे हैं कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी का ऐलान कर सकती हैं। वैसे आपको सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
