Arman Malik and Aashna Malik Engagement: पॉप्यूलर सिंगर अरमान मलिक (Arman Malik) ने अपनी गर्लफ्रेंड आशना मलिक संग सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आशना और अरमान इन फोटोज में काफी प्यारे लग रहे हैं। अरमान मलिक को उनके गानों की वजह से देशभर को लोगों का काफी प्यार मिलता है। सिंगर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिवरहते हैं। अब अरमान ने कुछ समय पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड आशना को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है।
Arman Malik Engagement
यह भी पढ़ें- Kalyanaraman Navratri Puja में जान्हवी, कैटरीना समेत बॉलीवुड सितारों नें बिखेरा जलवा, सामने आईं VIDEO
कुछ समय पहले उन्होंने आशना को प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीर भी सिंगर ने शेयर की थीं। अब दोनों ने सगाई कर ली है, जिसकी PICS देख फैंस अपनी आंखें बंद नहीं कर पा रहे है। इन नई तस्वीरों में आशना और अरमान काफी ज्यादा प्यारे लग रहे हैं। इसके साथ ही प्यार में डूब कपल एक दूसरे को Kiss करते हुए भी नजर आ रहे हैं। आइए इन फोटो पर एक नजर डालते हैं।
अरमान और आशना की सगाई की फोटोज वायरल
सोशल मीडिया पर इस समय अरमान और आशना के सगाई की फोटोज की ही चर्चा हो रही है। सिंगर की इन तस्वीरों को देख फैंस काफी प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं। सगाई की एक तस्वीर में आशना और अरमान लिपलॉक करते भी दिख रहे हैं। जिसके बाद तो इस रोमांटिक कपल ने इंटरनेट पर आग ही लगा दी है।
