Malaika Arora ने शेयर की Arjun Kapoor की सेमी-न्यूड पिक तो लोगों ने किया ट्रोल, बॉयफ्रेंड ने ऐसे किया बचाव

Malaika trolled for sharing Arjun's semi-nude pics: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की सेमी-न्यूड पिक शेयर की थी, जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। गर्लफ्रेंड मलाइका की लगातार हो रही ट्रोलिंग को देखने के बाद अर्जुन कपूर ने क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए उनका बचाव किया है।

Malaika trolled for sharing Arjun's semi-nude pics: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इंडस्ट्री की सबसे कूलेस्ट गर्लफ्रेंड्स में से एक हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) उनसे उम्र में काफी छोटे हैं लेकिन जिस तरह से मलाइका ने इस रिलेशनशिप की गरिमा बढ़ाई है, उसके लिए हर कोई उन्हें सलाम करता है। हलाांकि कई बार मलाइका अरोड़ा ओवरएक्साइटेड हो जाती हैं और कुछ गलती कर बैठती हैं। बीते दिन उन्होंने कुछ ऐसा ही किया और अर्जुन कपूर की सेमी-न्यूड पिक शेयर कर दी। इस तस्वीर की वजह से लोग मलाइका अरोड़ा को लगातार ट्रोल कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं। (इसे भी पढ़ें- Malaika Arora ने अपने अजीबो-गरीब चलने के अंदाज पर दी सफाई, ट्रोलर्स की हुई बोलती बंद)

Malaika Arora Arjun Rampal

Malaika Arora Arjun Rampal

मलाइका अरोड़ा के बचाव में उतरे अर्जुन कपूर

बॉलीवुड कलाकार अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने इश्कजादे एक्टर की सेमीन्यूड तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अर्जुन कपूर ने जब देखा कि लोग मलाइका अरोड़ा को ट्रोल करना नहीं रोक रहे हैं तो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ट्रोल्स को जवाब देने का फैसला किया। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मैं अटेंशन की जगह शांति चूज करता हूं और चुपचाप खिलना चाहता हूं।'

End of Feed