अंशुला कपूर की शादी में बोलते-बोलते रो पड़े Arjun Kapoor, मां मोना शौरी को याद कर हुए इमोशनल

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 27, 2026, 01:26 PM IST

Arjun Kapoor Emotional Video: अंशुला कपूर की शादी का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी को याद करते हुए भावुक हो गए और मंच पर रो पड़े।

Arjun Kapoor Emotional Video: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) की शादी के मौके पर खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए। शादी का एक अनदेखा वीडियो अब सामने आया है, जिसमें अर्जुन मंच पर अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर (Mona Shourie Kapoor) को याद करते हुए नजर आ रहे हैं। बहन की जिंदगी के इस खास मौके पर अर्जुन ने अपनी मां की कमी को महसूस किया और उनके बारे में बात करते-बोलते उनकी आंखों से आंसू निकल आए। तो चलिए जानते हैं अर्जुन कपूर ने इस दौरान क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Arjun Kapoor Emotional Video

अर्जुन कपूर वायरल वीडियो (Image Source: Arjun Kapoor Instagram)

अर्जुन कपूर की आंखों में आए आंसू

एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अर्जुन कपूर का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। अंशुला कपूर की शादी की ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर गदर काट रहा है। वीडियो में अर्जुन ने अपनी मां मोना शौरी के बारे में बात की और बताया कि 'मैं ये पल अपनी मां के बारे में बात करने के लिए निकालना चाहता हूं। क्योंकि वो पिछले कुछ दिनों का हर पल बहुत पसंद करतीं। हर रस्म उन्हें बहुत अच्छी लगती। वो रोहन के परिवार की हर बात का ध्यान रखतीं, नाचतीं, जश्न मनातीं और आए हर मेहमान का खुद ख्याल रखतीं। फिर बाहर हो रही बारिश की बात करते हुए वो और भावुक हो गए। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है वो आज रात हमारे साथ हैं क्योंकि इतनी जो बारिश हो रही है ना बाहर, वो उनके खुशी के आंसू हैं। वो उनका आशीर्वाद है, और वो तुम दोनों को आशीर्वाद दे रही हैं।'

End of Feed