Arjun Kapoor New Picture With Rumored GF Sahiba Bali: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की जिंदगी में एक बार फिर प्यार की एंट्री हो गई है। अर्जुन कपूर का नाम इन दिनों साहिबा बाली (Sahiba Bali) के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई थी, जब अर्जुन और साहिबा को लंदन के लॉर्ड्स मैदान में साथ में स्पॉट किया गया था। यहां से दोनों की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। फैंस ने मान लिया था कि अर्जुन एक बार फिर प्यार में पड़ गए हैं। अब इन रूमर्स के बीच दोनों का नाम एक बार फिर लाइमलाइट में है। अर्जुन और साहिबा की नई तस्वीर सामने आई है, जिससे दोनों के डेटिंग का हिंट मिला है। इस फोटो ने फैंस को खुश कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: King: मूवी से पहले ट्रेलर से धमाका करेंगे शाहरुख खान, एक्शन में KGF को देंगे मात
arjun kapoor-sahiba bali (photo credit- instagram)
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की फोटो
साहिबा बाली कंटेंट क्रिटर और एक्ट्रेस हैं और उन्होंने गुरुपर्व के मौके पर एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ने अपना सिर ढका हुआ है और साहिबा सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। अर्जुन उनके बगल में ही खडे़ हैं और दोनों ही कैमरे को देखकर स्माइल कर रहे हैं। दोनों की फोटो के साथ साथ साहिबा के कैप्शन ने भी फैंस का ध्यान खींच लिया है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैंने उनका आधा प्रसाद भी खा लिया। हैप्पी गुरुपर्व।' सोशल मीडिया पर दोनों की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। फैंस का मानना है कि अर्जुन और साहिबा ने इस फोटो के जरिए अपने रिश्ते का हिंट दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Eetha के लिए श्रद्धा कपूर ने सहे कई दर्द, 8 किलो के घुंघरू पहनकर 25 दिन की रिहर्सलarjun kapoor sahiba bali (photo credit- instagram)
