Sshura Khan is not pregnant: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) और उनकी पत्नी शूरा खान (Sshura Khan) का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक क्लिनिक से निकल रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये बातें हो रही हैं कि अरबाज खान और शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। फैंस लगातार अरबाज खान को बधाई दे रहे हैं क्योंकि उनकी जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है लेकिन बता दें कि शूरा की प्रेग्नेंसी की खबर अफवाह है। अरबाज खान पत्नी शूरा खान नॉर्मल चेकअप के लिए क्लिनिक लेकर गए थे। लोगों ने वीडियो देखने के बाद खुद से ये अंदाजा लगा लिया कि शूरा प्रेग्नेंट हैं।
बॉलीवुड शादीज में छपी एक खबर के मुताबिक, अरबाज खान और शूरा खान मेटेर्निटी क्लिनिक में नहीं गए थे। अरबाज खान पत्नी शूरा खान को लेकर डा. राकेश सिन्हा और डॉ. मंजू सिन्हा के क्लिनिक लेकर गए थे। ये क्लिनिक मुंबई में गायकलॉजिस्ट सर्जरी और यूट्रस रिमूवल के लिए फेमस है। ये दोनों ही डॉक्टर्स गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं। अरबाज और शूरा क्यों इनके पास पहुंचे थे, यह अभी साफ नहीं है लेकिन शूरा प्रेग्नेंट नहीं हैं।
Arbaaz Khan-Sshura Khan ने भी नहीं दिया आधिकारिक बयान
आज के दौर में जब भी कोई बॉलीवुड कपल प्रेग्नेंट होता है तो वो आधिकारिक बयान जारी करके फैंस संग खुशियां शेयर करता है लेकिन अभी तक अरबाज खान और शूरा खान की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अरबाज-शूरा प्रेग्नेंट तो नहीं ही हैं। मलाइका अरोड़ा संग तलाक के बाद से ही अरबाज खान अपनी जिंदगी को बेहद प्राइवेट रखते हैं। बताते चलें कि अरबाज खान को पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से अरहान खान नाम का एक बेटा है, जिसके बॉलीवुड डेब्यू की बात हो रही है।
