पत्नी शूरा खान को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे अरबाज खान, जल्द आने वाला है खान परिवार का नन्हा मेहमान

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 5, 2025, 02:49 PM IST

Sshura Khan Reach Hospital: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) और उनकी वाइफ शूरा खान (Sshura Khan) अपने पहले बच्चे को वेलकम करने के लिए तैयार हैं। दोनों को मुंबई के पीडी हिंदूजा हॉस्पिटल में एंटर करते देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Sshura Khan Reach Hospital: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अरबाज खान (Arbaaz Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अरबाज खान की शूरा खान (Sshura Khan) जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभी कुछ दिनों पहले शूरा खान का बेबी शॉवर भी रखा गया था जिसमें अरहान खान (Arhaan Khan), सोहेल खान (Sohail Khan), अर्पिता खान (Arpita Khan), गौहर खान (Gauhar Khan) और सलमान खान (Salman Khan) समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे। लेकिन सबका ध्यान अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी तरफ खींच लिया था। इस सब के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अरबाज खान और उनकी वाइफ शूरा खान अपने पहले बच्चे को वेलकम करने के लिए तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Sshura Khan Reach Hospital

Image Source: IMDb

अस्पताल पहुंचीं शूरा खान

एक्टर अरबाज खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। अरबाज खान और शूरा खान को मुंबई के पीडी हिंदूजा हॉस्पिटल में एंटर करते देखा गया। कई कारों में फैमिली के साथ ये टू-बी-पेरेंट्स हॉस्पिटल पहुंचे, और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शूरा को डिलीवरी के लिए एडमिट किया गया है। इस दौरान अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) भी हॉस्पिटल के बाहर नजर आए। इस दौरान की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद फैंस अब बेबी का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed