अरबाज खान ने पिता सलीम खान की सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट, ब्रेन हैमरेज के बाद हुए थे अस्पताल में भर्ती

Arbaaz Khan On Salim Khan Health: सलमान खान के पिता अस्पताल में भर्ती हैं. बीते दिनों उनके ब्रेन हैमरेज होने की खबर सामने आई थी लेकिन खान परिवार उनकी हेल्थ से जुड़ा कोई अपडेट नहीं दे रहा था. अब अरबाज खान ने अपने पिता सलीम खान की तबीयत की जानकारी दी है.

Arbaaz Khan On Salim Khan Health: सलमान खान के पिता सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. वह ब्रेन हैमरेज होने के बाद से ही वह डॉक्टर की देखरेख में हैं. सलमान खान और उनका परिवार सलीम खान का ध्यान रख रहा है लेकिन खान परिवार का कोई भी सदस्य सलीम खान की जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर आने नहीं दे रहा. ऐसे में फैंस को सलीम खान की टेंशन हो रही है, लेकिन अब अरबाज खान ने अपने पिता का हेल्थ अपडेट बताया है. साथ ही इस बारे में भी खुलासा किया है कि वह अस्पताल से डिस्चार्ज कब होंगे.

rupali (1)

Google- Photo Credit

पिता की तबीयत पर क्या बोले सलीम खान

अरबाज खान (Arbaaz Khan) हाल ही में मुंबई में एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. इस मौके पर अभिनेता को देखते ही पैपराजी ने घेर लिया और उनके पिता सलीम खान ने बारे में उनसे पूछा. इस मौके पर पैपराजी जानना चाहते थे कि सलीम खान कैसे हैं और अस्पताल में से कब बाहर आ रहे हैं? इस पर अरबाज खान ने अपने पिता सलीम खान की हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अब बेहतर हैं और उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है. पापा बेहतर हैं. इसके बाद पैपराजी ने अभिनेता से पूछा कि सलीम खान कब अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे हैं. तब उन्होंने इसका जवाब 'जल्द ही... इंशाअल्लाह' में दिया.

End of Feed