Arbaaz Khan-Shura Khan Wedding, Salman Khan Dance: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने मेकरअप आर्टिस्ट और अपनी गर्लफ्रेंड शौरा खान संग निकाह कर लिया है। इसके साथ ही एक्टर के शादी के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में सलमान खान डांस करते दिख रहे हैं। सलमान खान के साथ इस वीडियो में अरबाज खान के बेटे अरहान खान भी नजर आ रहे हैं। एक्टर अरबाज खान की उम्र 56 साल की है और शौरा खान की उम्र 34 साल है। दोनों की उम्र में 15 साल का अंतर है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अरबाज के निकाह में रवीना टंडन समेत कई सितारे नजर आए हैं।
Salman Khan Dances
यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan-Shura Khan Wedding: एक्टर ने दूसरी बार किया निकाह, बेगम संग शेयर की शादी की पहली तस्वीर
इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सलमान खान पर सबकी नजरें टिक गई हैं। इस वायरल वीडियो में वह कैटरीना कैफ संग अपने टाइगर जिंदा है के गाने दिल दियां गल्ला पर नाचते दिख रहे हैं।
दिया दियां गल्ला पर नाचे सलमान
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अरबाज खान की शादी का ही है, जहां दिल दियां गल्ला गाने पर सलमान खान डांस करते दिख रहे हैं। सलमान खान ने ग्रे कलर का एक कुर्ता पहना है। सलमान खान के साथ अरहान खान भी अपने पापा की शादी में डांस करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देख कई फैंस को हैरानी भी हो रही है।
