AR Rahman Divorce: एआर रहमान ने पत्नी सायरा बानो से तलाक पर दिया पहला रिएक्शन, लिखा- 'हमें उम्मीद थी की 30 साल...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 20, 2024, 11:41 AM IST

Ar Rahman on Divorce: एआर रहमान ने शादी के 29 साल बाद पत्नी सायरा बानो से अलग होने के फैसला किया है। तलाक की इस खबर पर एआर रहमान का पहला रिएक्शन सामने आ गया है। एआर रहमान ने कहा कि 'हमें ग्रैंड थर्टी तक पहुंचने की उम्मीद थी'

Ar Rahman on Divorce: ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एआर रहमान ने शादी के 29 साल बाद अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने का फैसला किया है। सायरा बानो और एआर रहमान के अलग होने की खबर ने सभी को हैरान कर के रख दिया। एआर रहमान और सायरा बानो के तलाक के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन देते नजर आए। लेकिन हर किसी को एआर रहमान के पहले बयान का इंतजार था। इसी बीच एआर रहमान ने पहली बार तलाक की खबर पर रिएक्शन दिया है। जो काफी चर्चा में बना हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं कि एआर रहमान ने तलाक की खबर पर क्या बात बोली है।

AR Rahman Divorce

एआर रहमान ने 29 साल बाद तलाक लेने पर कही ये बात

अपनी आवाज से दुनिया को दीवाना बनाने वाले एआर रहमान ने शादी के 29 साल बाद अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है। एआर रहमान के इस फैसले पर हर कोई हैरान नजर आ रहा है। अभी हाल ही में एआर रहमान के बच्चों ने इसको लेकर रिएक्शन भी दिया। इन सब के बीच एआर रहमान ने पत्नी सायरा बानो से 29 साल बाद अलग होने पर पहला बयान दिया है। तलाक को लेकर एआर रहमान ने ट्वीटर पर पोस्ट किया और लिखा कि 'हमें ग्रैंड थर्टी तक पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हमने तो तय किया वो हर बार नहीं हो पाता। इस नाजुक समय में हमारी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया'

End of Feed