AR Rahman and Saira Banu Divorce: भारतीय ऑस्कर विनिंग संगीतकारएआर रहमान (AR Rahman) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चक्कर में काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। क्योंकि रहमान ने अपनी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) के साथ तलाक की घोषणा कर दी है।शादी के 29 साल बाद तलाक लेकर दोनों अलग हो गए हैं। एआर रहमान और सायरा बानो ने 19 नवंबर को अपने तलाक की अनाउंसमेंट के साथ ही यह क्लियर कर दिया कि उनकी शादी टूट चुकी है। दोनों ने इस कठिन समय में परिवार की प्राइवेसी का ख्याल रखने की भी विनती की है। इस बीच दोनों के तलाक के तुरंत बाद एआर रहमान की बेसिस्ट मोहिनी का भी तलाक हो गया है। जिसके बाद इसे सीधे तौर पर एक साथ जोड़ा जा रहा है। अब मोहिन ने इन लिंकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है, यहां इनपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'
मोहिनी ने सोशल मीडिया पर किया रिएक्ट
एआर रहमान के साथ लिंक अप की खबरों पर रिएक्ट करते हुए मोहिनी ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा, 'मुझे इंटरव्यू के लिए बड़ी संख्या में बार बार कॉल आ रहे हैं और मुझे ठीक-ठीक पता है कि यह किस बारे में है, इसलिए मुझे इनमें कोई दिलचस्पी नहीं है और मैं पूरे सम्मान के साथ मना कर रही हैं। क्योंकि मुझे तरह तरह की अफवाहों को आग देनें में कोई दिलचस्पी नहीं है! मेरा मानना है कि मेरी एनर्जी अफवाहों पर खर्च करने लायक नहीं है। कृपया, मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें।'
रहमान के साथ बेसिस्ट मोहिनी डे के तलाक की खबरों से फैंस के बीच कई सवाल खड़े हो गई। दोनों का अचानक एक साथ तलाक लेना फैंस को अजीब लगा।
