Ramayana: ‘मंगल रंग’ की आलोचना पर एआर रहमान का जवाब, बोले- सबको खुश करना मुमकिन नहीं

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 1, 2026, 05:48 PM IST

AR Rahman on Mangal Rang Song Controversy: फिल्म ‘रामायण’ के गाने ‘मंगल रंग’ को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच एआर रहमान ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

AR Rahman on Ramayana Mangal Rang Song Controversy: फिल्ममेकर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में है। फिल्म के पोस्टर और गानों को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। हालांकि, इसके कुछ गानों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल भी उठाए गए हैं। खासकर फिल्म के गाने ‘मंगल रंग’ (Mangal Rang) के म्यूजिक को लेकर कुछ लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। अब इस पूरे मामले पर दिग्गज म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) ने अपनी बात रखी है। एआर रहमान ने ट्रोलर्स को दो टूक जवाब दिया है।

AR Rahman on Ramayana Mangal Rang Song Controversy

‘रामायण’ के गाने पर उठे सवालों पर बोले एआर रहमान, कहा- मैं खुद अपना सबसे बड़ा आलोचक हूं (Image Source: Ramayana Movie)

‘मंगल रंग’ की आलोचना पर क्या बोले एआर रहमान?

एआर रहमान ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए इंटरव्यू में गाने को लेकर हो रही आलोचना पर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं खुद अपना सबसे बड़ा आलोचक हूं। ऐसा नहीं है कि मैं जो भी बनाता हूं, मुझे वह सब पसंद ही आता है।' रहमान के मुताबिक, कई बार किसी धुन की खूबियां समझने में समय लगता है। उन्होंने इसकी तुलना अचार से करते हुए कहा कि कुछ चीजें समय के साथ और बेहतर हो जाती हैं। उन्होंने कहा, 'कई बार आपको एंथ्रोपोलॉजी को भी ध्यान में रखना पड़ता है। कभी-कभी आपको किसी चीज को ऐसे ही छोड़ देना चाहिए, जैसे अचार को छोड़ देते हैं। कुछ धुनें ऐसी होती हैं, जो जितनी पुरानी होती हैं, उतनी ही बेहतर हो जाती हैं।' रहमान ने ये भी माना कि हर सुनने वाले को तुरंत समझ नहीं आता कि किसी खास धुन के लिए संगीतकार ने एक खास रास्ता क्यों चुना है। उनके मुताबिक, एक समय ऐसा आता है, जब संगीतकार को हर किसी के रिएक्शन के हिसाब से अपना काम करना बंद करना पड़ता है। स्टीव जॉब्स का जिक्र करते हुए रहमान ने कहा, 'अगर आप हर किसी को खुश करना चाहते हैं, तो आइसक्रीम बेचने लग जाइए।'

End of Feed
Latest News