Deepak Mukut Give Update on Apne 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का 24 नवंबर के दिन निधन हो गया। अभिनेता के निधन के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। कई लोगों ने धर्मेंद्र के निधन को एक युग का अंत बताया है। काफी दिनों से बीमार चल रहे धर्मेंद्र ने मुंबई में ही अंतिम सांस ली थी। धर्मेंद्र के निधन के बाद मीडिया से बात करते हुए अनिल शर्मा ने कन्फर्म कर दिया था कि उन्होंने 'अपने 2' (Apne 2) बंद कर दी है। मेकर्स ने प्लानिंग की थी कि वो 'अपने' के सीक्वल को बनाएंगे। मगर अनिल शर्मा के बयान के बाद फैन्स भी निराश हो गए थे। ऐसे में अब दीपक मुकुट ने 'अपने 2' को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।
Pic Credit: You Tube
अब बनने जा रही है 'अपने 2'
'अपने 2' को लेकर जब अनिल शर्मा ने बताया कि धर्मेंद्र के बिना यह मूवी नहीं बन पाएगी। इसके बाद निर्माता दीपक मुकुट ने कहा कि वो इस मूवी को बनाएंगे। यह दिग्गज अभिनेता के लिए बड़ी श्रद्धांजलि होगी। इस मूवी को लेकर अब मिड-डे से बात करते हुए दीपक मुकुट ने कहा कि उन्होंने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को इस मूवी की स्क्रिप्ट सुनाई थी। वो अपने बच्चों सनी-बॉबी और पोते करण देओल के साथ यह मूवी करने के लिए उत्साहित थे।
यह भी पढ़ें: न बैंड न बाजा...सस्ते में निपट गई सामंथा सहित इन 6 हसीनाओं की शादी, बचा ले गईं करोड़ों रुपये
दीपक मुकुट ने आगे कहा, 'धर्मेंद्र जी की यह इच्छा थी कि वो अपने बच्चों के साथ 'अपने 2' बनाएं। हम इस समय स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, जो अब सनी-बॉबी के करैक्टर के देखते हुए लिखी जा रही है। धर्मेंद्र जी के निधन के बाद अब इसमें थोड़े बदलाव किए गए हैं। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। हम किसी न किसी तरह से धरम जी के किरदार को शामिल करने पर काम कर रहे हैं।' निर्माता ने कहा कि 'अपने 2' दिवंगत अभिनेता के लिए 'श्रद्धांजलि' होगी।
