अनुष्का शर्मा-विराट कोहली को इसलिए छोड़ना पड़ा इंडिया, फेम की चकाचौंध से परेशान होकर लंदन भागा था कपल

This is the Reason of Anushka Sharma-Virat Kohli Moving London: डॉक्टर श्रीराम नेने ( Dr. Shriram Nene) ने बताया कि पिछले साल मेरी मुलाकात अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) से हुई थी जब वह लंदन जाने का प्लान बना रही थी। उनका मानना था कि वह अब इस फेम से परेशान हो गए हैं

This is the Reason of Anushka Sharma-Virat Kohli Moving London: मनोरंजन जगत की सबसे पॉपुलर जोड़ी में से एक विराट कोहली ( Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) के लाखों फैंस हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए लोग इंतजार में बैठे रहते हैं। वहीं पिछले साल से ही अनुष्का और विराट लंदन में शिफ्ट हो गए हैं। जब वह लंदन गए तो उनके चाहने वालों को लगा था कि वह सिर्फ घूमने जा रहे हैं, हालांकि बाद में पता चला कि कपल ने विदेश में शिफ्ट होने का प्लान बना लिया है। हालांकि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया यह किसी को पता नहीं चला था। लेकिन अब माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने खुलासा किया है कि क्यों कपल इंडिया से दूर गया।

This is the Reason of Anushka Sharma-Virat Kohli Moving London

डॉक्टर श्रीराम नेने ( Dr. Shriram Nene) ने बताया कि पिछले साल मेरी मुलाकात अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) से हुई थी जब वह लंदन जाने का प्लान बना रही थी। उनका मानना था कि वह अब इस फेम से परेशान हो गए हैं। वह अपनी सफलता का पूरी तरह से मजा नहीं ले पा रहे थे। वह कुछ भी करते वह लोगों की नजरों में आ जाता था। उन्होंने बताया कि अनुष्का-विराट अपने बच्चों को इस चकाचौंध भरी दुनिया से दूर रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने बाहर शिफ्ट होने का फैसला किया। श्रीराम नेने ने कहा कि हम समझते हैं यह बहुत मुश्किल होता है, मेरे साथ भी बहुत बार ऐसा होता है। लोग सेल्फ़ी लेने के लिए दीवाने हो जाते हैं लेकिन हमें सरल बने रहना पड़ता है।

End of Feed