बेटे अकाय को लेकर वापस लौटीं Anushka Sharma, Ranbir-Alia की तरह पैपराजी को दिया स्पेशल इनवाइट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 16, 2024, 02:39 PM IST

Anushka Sharma Returns India: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने बच्चों के साथ भारत वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस ने पैपराजी को बेटे अकाय की पहल झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने इसी के साथ पैपराजी से रिक्वेस्ट कि बच्चों की फोटो और वीडियो ना ले। वो खुद जल्द पोज देंगी जब बच्चे आसपास नहीं होंगे।

Anushka Sharma Returns India: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। दोनों ने अपने बच्चों की फोटो अभी तक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटे अकाय को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद एक्ट्रेस भारत वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस ने पहली बार अपने बेटे अकाय की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने पैपराजी को बच्चों की फोटो लेने से मना कर दिया। एक्ट्रेस ने इस दौरान पैपराजी से स्पेशल रिक्वेस्ट की।

अनुष्का ने एयरपोर्ट पर बच्चों की पहल दिखाई और जल्द ही मिलने का वादा भी किया। उन्होंने कहा, वो खुद पोज देंगी लेकिन तब नहीं जब बच्चे आसपास होंगे। इससे पहले रणबीर और आलिया ने भी पैप्स को मिलने के लिए इनवाइट किया था। उस समय रणबीर ने अपने फोन पर बेटी राहा का चेहरा दिखाया था। एक्ट्रेस ने पैपराजी को बच्चों की फोटो और वीडियो लेने से मना कर दिया।

End of Feed