11 लोगों की मौत पर अनुष्का शर्मा का दुखा दिल, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए हादसे पर फैंस से की गुजारिश

Anushka Sharma Post on Bengaluru Stampede Case: आरसीबी की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है, हम मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत दुखी हैं । जैसे ही एक्ट्रेस को यह बात पता चली कि हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है उन्होंने तुरंत पोस्ट शेयर की।

Anushka Sharma Post on Bengaluru Stampede Case: बीती रात बेंगलुरु में जीत का जश्न का माहौल दर्द में बदल गया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत की खुशी में लाखों लोगों की भीड़ जुड़ गई जिससे भगदड़ मच गई और भारी संख्या में लोग घायल हो गए। इस मौके पर 11 लोगों की मौत हो गई और माहौल गमगीन हो गया। जैसे ही यह बात अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) और विराट कोहली ( Virat Kohli) को पता चली एक्ट्रेस ने मृत लोगों के प्रति दुख जताया और पोस्ट शेयर की। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में फैंस से खास गुजारिश की है। आइए बताते हैं अनुष्का शर्मा ने क्या कहा

Anushka Sharma Post on Bengaluru Stampede Case

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 47 लोगों के घायल होने से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हताश नजर आई। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्टेडियम के बाहर करीब दो लाख प्रशंसक जमा हो गए थे , जिन्हें पुलिस नियंत्रित नहीं कर पाई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यह एक खुशी का मौका था, जो उस समय गमगीन हो गया। इस हादसे पर अनुष्का शर्मा ने कल रात अपने इंस्टाग्राम पेज पर टीम का आधिकारिक बयान पोस्ट किया जिसमें लिखा था-

End of Feed