ठंडे बस्ते में गई अनुष्का शर्मा की चकदा एक्सप्रेस, रेणुका शहाणे को लगा बड़ा झटका, की थी खूब मेहनत

Renuka Shahane React on Chakda Express: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म का सबको बेसब्री से इंतजार था। चकदा एक्सप्रेस का लोग लंबे टाइम से वेट कर रहे हैं। हालांकि फैंस के लिए बुरी खबर है क्योंकि फिल्म के बंद होने की बात सामने आ रही है। इसपर फिल्म की स्टार रेणुका शहाने ने इसपर रिएक्ट किया है।

Renuka Shahane React on Chakda Express: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) पिछले लंबे समय से इंडस्ट्री से गायब हैं। साल 2018 के बाद से ही अनुष्का शर्मा की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। वह कुछ समय से फिल्म चकदा एक्सप्रेस( Chakda Express) पर काम कर रही थी। जिसके बारे में खबर आ रही है कि फिल्म बंद हो गई है। अब यह फिल्म रिलीज होगी या नहीं इस बारे में तो मेकर्स ही बता सकते हैं। लेकिन फिल्म बंद होने की बात पर अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने रिएक्ट किया है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें ये खबर सुनकर बहुत बुरा लगा क्योंकि वह फिल्म को अपना पूरा समय दे चुकी थी और इसपर जमकर मेहनत की थी।

Renuka Shahane React on Chakda Express

Pic Credit: Imdb/ Renuka Shahane

अभिनेत्री रेणुका शहाणे( Renuka Shahane) ने एनडीटीवी से बात करते हुए फिल्म चकदा एक्स्प्रेस( Chakda Express) पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें बहुत बुरा लगा जब इस बात का पता चला कि फिल्म बंद हो रही है। इस फिल्म के लिए हमने बहुत मेहनत की थी। पूरी टीम ने इसके लिए अपना पसीना बहाया था। ये इंडिया की ऐसी क्रिकेटर की बायोपिक है जो बहुत गरीब परिवार से आती है और उसने अपनी मेहनत के दम पर इंडियन क्रिकेट में पहचान बनाई। उन्होंने आगे कहा, मैं पूरी तरह से टूट गई हूँ। असल में, क्योंकि मुझे लगता है कि सभी ने बहुत मेहनत की है। अनुष्का ने भी इसके लिए खुद पर बहुत मेहनत की है। और मैंने जो भी सीन शूट किए, वे बहुत शक्तिशाली और प्रभावशाली थे, खासकर खेलों में महिलाओं के लिए।

End of Feed