Ranbir Kapoor Bombay Velvet: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो को फिल्मों की रिलीज के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच रणबीर कपूर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट (Bombay Velvet) चर्चा में आ गई है। डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने फिल्म को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिसने सबको हैरान कर दिया है। अनुराग कश्यप का नया इंटरव्यू को लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं अनुराग कश्यप ने इस दौरान क्या बोला है।
Image Source: Bombay Velvet Movie And Reddit
रणबीर कपूर ये स्टार था मेकर्स की पहली पसंद
रणबीर कपूर एक बार फिर अपनी पुरानी फिल्म बॉम्बे वेलवेट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म बॉम्बे वेलवेट के डायरेक्टर अनुराग कश्यप का नया इंटरव्यू है। Game Changers को दिए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप में बताया कि उन्होंने बॉम्बे वेलवेट के लिए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लीड में कास्ट किया था, लेकिन रणवीर में किसी को फेथ नहीं था, इसलिए उन्हें रणबीर कपूर से रिप्लेस करना पड़ा। डायरेक्टर ने कहा कि 'मेरे पास एक छोटा एक्टर था। उसका नाम था रणवीर सिंह। उसके ऊपर किसी को फेथ नहीं था। उसे बड़े डायरेक्टर्स ट्रेडमिल बुलाते थे। क्योंकि, उसमें एनर्जी इतनी ज्यादा है। उन्होंने कहा पता नहीं इसका क्या होगा, लेकिन रणबीर कपूर बेहतर है। तो रणवीर से रणबीर तक पहुंचने में मुझे एक साल लगा गया।' इसके आगे डायरेक्टर ने कहा कि 'मैने सबसे बात की, उस टाइम इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं था जिससे मैंने बात न की हो। करण जौहर, आदित्य चोपड़ा किसको फोन नहीं किया मैंने। सबने मुझे बोला, तुम पागल हो गए हो। करो, करके देखो। ये सही है, बड़े एक्टर के साथ करो।'
फ्लॉप रही थी 'बॉम्बे वेलवेट'
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म का बजट 118 करोड़ रुपये था और कमाई महज 43 करोड़ रुपये रही थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), करण जौहर (Karan Johar), के के मेनन (Kay Kay Menon) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अहम रोल में नजर आए थे।
