अनुराग कश्यप ने रणवीर की फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- 'शक्तिमान' ने बर्बाद कर दिए बेसिल जोसेफ के दो साल

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 23, 2025, 09:05 AM IST

Anurag Kashyap on Shaktimaan: बॉलीवुड के बेबाक डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अभी हाल ही में बेसिल जोसेफ (Basil Joseph) का हवाला देते हुए फिल्म शक्तिमान (Shaktimaan) को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस बयान ने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं अनुराग कश्यप ने क्या खुलासा किया है।

Anurag Kashyap on Shaktimaan: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) इन दिनों अपनी हालिया फिल्म निशांची (Nishaanchi) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म निशांची बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ अनुराग कश्यप अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड के सुपरहीरो प्रोजेक्ट शक्तिमान (Shaktimaan) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अनुराम कश्यप ने मलयालम सिनेमा के डायरेक्टर-एक्टर बेसिल जोसेफ (Basil Joseph) को कोट करते हुए एक ऐसा बयान दिया है जिसने सबको हैरान कर दिया है।

Anurag Kashyap on Shaktimaan

Image Source: IMDb

अनुराग कश्यप ने 'शक्तिमान' को लेकर किया ये खुलासा

अनुराग कश्यप एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसी बार डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने फिल्म शक्तिमान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। Chalchitra Talks के साथ इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने कहा कि 'मैंने हाल ही में बसिल जोसफ से मुलाकात की, क्योंकि मैं मलयाली मनोरमा अवॉर्ड्स गया था। उन्होंने काफी अच्छी एक्टिंग की है। मैंने कभी ऐसा अच्छा आम आदमी हीरो, प्रोटैगोनिस्ट, एंटैगोनिस्ट, जो भी रोल, नहीं देखा। मैंने उनसे पूछा, तुम ये कैसे करते हो? तुमने पोनमान में एक्टिंग की, मिन्नल मुरली डायरेक्ट की। उन्होंने बताया, मैंने अपनी लाइफ के दो साल शक्तिमान करने में बर्बाद कर दिए।' कश्यप ने आगे बताया कि कैसे जोसफ ने बॉलीवुड के ईगो से निपटने में अपनी मुश्किलें शेयर कीं। 'भगवान, तुम उस इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में कैसे सरवाइव करते हो? उन्होंने वही कहा जो मैं यहां फील करता हूं। मैंने कहा, मैं नहीं कर सकता, इसलिए मैंने यहां से हट गया। उस आदमी ने यहां दो साल बर्बाद कर दिए। वह हंसते हुए लोगों के ईगो की कहानियां बता रहा था। उसने कहा, वो कैसी इंडस्ट्री है?'

End of Feed