Metro in Dino Shooting : फिल्म निर्माता अनुराग बासु( Anurag Basu) की फिल्म "मेट्रो इन दिनों " ( Metro In Dino) चर्चा में बनी हुई है। जबसे फिल्म का ऐलान हुआ है तभी से फैंस लगातार इसकी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब खबर सामने आई है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। अनुराग बसु ने शूटिंग की जगह भी सिलेक्ट कर ली है। आइए आपको बताते हैं कहाँ की जा रही है मेट्रो इन दिनों की शूटिंग
आदित्य रॉय कपूर( Aditya Roy Kapur) -सारा अली खान ( Sara Ali Khan) स्टार फिल्म "मेट्रो इन दिनों " को लेकर नई अपडेट सामने आई है । बताया जा रहा है कि स्टार्स जल्द ही फिल्म शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्म अगले हफ्ते मुंबई और दिल्ली में शूट की जाएगी। इस रोमांटिक फिल्म को शूट करने के लिए आदित्य और सारा भी तैयार हैं। बता दें कि मेट्रो इन दिनों में आदित्य रॉय कपूर सारा अली खान के अलावा अनुपम खेर( Anupam Kher) , नीना गुप्ता( Neena Gupta) , कोंकणा सेन शर्मा , फातिमा सना शेख ( Fatima Sana Sheikh) अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं। फिल्म की कहानी रोमांस से भरपूर होने वाली है जिसमें पहली बार सारा अली खान और आदित्य काम करने वाले हैं।
गौरतलब है कि यह फिल्म पहले इसी साल 29 मार्च को गुड फ्राइडे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, हालांकि, पिछले महीने ही निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव की घोषणा की थी। यह फिल्म इस साल के अंत में 13 सितंबर, 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
