Satish Kaushik Birth Anniversary: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने पिछले महीने 8 मार्च को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज 13 अप्रैल को सतीश कौशिक अपना 67 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सतीश कौशिक के जन्मदिन के मौके पर उनके करीबी दोस्त अनुपम खैर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। अनुपम खैर ने अपने दोस्त को याद करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खैर ने सतीश कौशिक के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। एक्टर ने बताया कि 48 सालों तक सतीश कौशिक का जन्मदिन मनाने के बाद इस बार ऐसा पहली बार होगा कि वह सतीश के बिना ही जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। हालांकि एक्टर ने सतीश कौशिक को वादा करते हुए लिखा है कि वह आज का दिन बड़े धूमधाम के साथ मनाने वाले हैं, वो भी सतीश कौशिक के परिवार के साथ मिलकर। आइए अनुपम खैर के इंस्टापोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
anupam kher to celebrate satish kaushik birthday
'
बड़ी धूमधाम से जन्मदिन मनाउंगा'
अनुपमा खैर ने इंस्टाग्राम पर अपने और सतीश कौशिक की फोटोज का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरे प्यारे दोस्त सतीश कौशिक! जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! आज बैसाखी वाले दिन तुम 67 वर्ष के हो जाते।मगर तुम्हारे जीवन के 48 वर्षों तक मुझे तुम्हारा birthday मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इसलिए मैंने फ़ैसला किया है कि आज शाम को हम तुम्हारा जन्मदिन शानदार तरीक़े से मनाने की कोशिश करेंगे! शशि और वंशिका के साथ वाली सीट ख़ाली होगी। आओ मेरे दोस्त और हमें देखों #SatishKaushikNight with #Music #Love and #Laughter!'
फैंस ने दी जन्मदिन की बधाई
बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक के जन्मदिन के मौके पर फैंस भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उनके कॉमेडी रोल्स और लाजवाब एक्टिंग के लिए फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। बता दें कि 7 मार्च को होली पार्टी के बाद 8 मार्च की सुबह हार्ट अटैक के चलते सतीश कौशिक का निधन हो गया था।
