Anupam Kher announced his 536 project: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों की लिस्ट में आते हैं। जब भी कोई डायरेक्टर अलग तरह की मूवी बनाना चाहता है तो अनुपम खेर के साथ हाथ मिलाता है। यह कारण है कि अनुपम खेर को कभी भी काम की कमी नहीं हुई है। अभिनेता अनुपम खेर 500 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। कलाकार अनुपम खेर ने कुछ देर पहले ही अपने 536वें प्रोजेक्ट का ऐलान किया है, जो एक थ्रिलर होगी। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को जानकारी दी है कि वो अपने 536वें प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं।
Anupam Kher ने शुरू किया 536वां प्रोजेक्ट, 'खोसला का घोसला' स्टार संग सालों बाद मिलाया हाथ
'खोसला का घोसला' स्टार संग सालों बाद मिलाया हाथ
कलाकार अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी दी है कि उनके 536वें प्रोजेक्ट में एक्टर प्रवीण दबस भी दिखाई देंगे। प्रवीण दबस के साथ अनुपम खेर ने खोसला का घोसला में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट रही थी। इस फिल्म में अनुपम खेर ने प्रवीण के पिता का किरदार प्ले किया था। प्रवीण और अनुपम एक बार फिर से साथ आ रहे हैं, जिस कारण दर्शक इस प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
कलाकार अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'काम करते रहना चाहिए… मैं अपना 536वां प्रोजेक्ट अनाउंस करते हुए काफी खुश हूं। हमारी इस मूवी का नाम द रूम है, जो आगे चेंज भी हो सकता है। यह एक थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में मेरे खोसला का घोसला स्टार प्रवीण दबस दिखाई देंगे। हमारी फिल्म का डायरेक्शन एलए बेस्ट इंडियन डायरेक्टर सिकंदर सिधू करेंगे। मेरी तरफ से टीम को बहुत-बहुत बधाई।'
अनुपम खेर पिछले कुछ समय से लगातार रोल्स में एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड मूवीज में भी वो अलग-अलग तरह के किरदार प्ले करते रहे हैं। दर्शक अनुपम खेर को हर तरह के किरदार में स्वीकार करते हैं और उन पर जमकर प्यार बरसाते हैं।
