IFFI 2022: अनुपम खेर ने किया 'द कश्मीर फाइल्स' का बचाव, कहा- 'कश्मीर का सच उन्हें पच नहीं रहा'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 29, 2022, 01:41 PM IST

The Kashmir Files Movie at IFFA 2022: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया, IFFI 2022 में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म फेस्टिवल में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर जूरी प्रमुख के कमेंट से सभी आग बबूला हो गए हैं। इस पर फिल्म के एक्टर अनुपम खेर ने एक वीडिया शेयर कर नारजगी जताई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर छिड़ा विवाद।
  • IFFI 2022 में फिल्म को बताया गया वल्गर।
  • अनुपम खैर का रिएक्शन भी सामने आया है।

The Kashmir Files at IFFI 2022: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया, IFFI 2022 को लेकर तगड़ा बवाल खड़ा हो गया है। IFFI के ज्यूरी हेड और इस्राइल के फिल्म मेकर नादव लैपिड ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को वल्गर और भद्दा बताया है। जिसके बाद से ही फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से लेकर एक्टर अनुपम खेर तक आग बबूला हो गए हैं और लैपिड के इस बयान का विरोध कर रहे हैं। अनुपम खेर स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को 'प्रोपेगेंडा का शिकार' और 'वल्गर' बताया गया है। अब अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने नादव लैपिड के कमेंट को निराशाजनक बताया है और उन्हें खुद अपने देश का दुश्मन होने के आरोप भी लगाए हैं।

Anupam Kher on The Kashmir Files

Anupam Kher on The Kashmir Files

'कश्मीर का सच लोगों को नहीं पच रहा'

'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर शुरू हुई कॉन्ट्रोवर्सी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इस पर लगातार लोग रिएक्ट कर रहे हैं। अब फिल्म के लीड एक्टर अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। अनुपम खेर ने कहा, 'कुछ लोग हैं जो सच को नहीं देख सकते हैं, वह उसपर झूठ का मुखौटा लगाना चाहते हैं। वह अपनी नजर से सच एक झूठ की तरह देखते हैं। लेकिन हमारी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने इस सच को पूरा दिखाया है, वो भी बिना किसी फिल्टर के। कश्मीर के लोगों का ये सच जिन लोगों को झूठ लग रहा है उन्हें उस घटना से पीड़ित बेटियों, माताओं से बात करनी चाहिए। इजराइल और भारत अच्छे दोस्त हैं दोनों ही देश आतंकवाद से पीड़ित भी हैं। हम सभी जानते हैं कि हर देश में उनके कुछ दुश्मन भी मौजूद होते हैं।'

End of Feed