Anupam Kher on Wife Cancer: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। अनुपम खेर की तस्वीरें और बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। अनुपम खेर कभी फिल्मों को लेकर, तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों पर राय रखते हुए नजर आते हैं। इन सब के बीच अनुपम खेर का Zoom को दिया इंटरव्यू काफी चर्चा में बना हुआ है। इस इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर बोलते नजर आए। तो चलिए जानते हैं अनुपम खेर ने अपने इंटरव्यू में क्या खुलासा किया है।
Image Source: Zoom Youtube
पत्नी के कैंसर पर अनुपम खेर ने कही ये बात
Zoom को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में, अनुपम खेर ने अपनी वाइफ और एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) के कैंसर डायग्नोसिस के मुश्किल समय के बारे में बात की। एक्टर ने यंग जनरेशन के लिए एक सफल रिलेशनशिप के लिए टिप्स भी शेयर किए। जूम से बात करते हुए एक्टर ने कहा, 'जिंदगी में आप उन च्वाइस से जाने जाते हैं, जो आप मुश्किल वक्त में करते हैं, अच्छे वक्त में नहीं। मैं इस सिचुएशन में ऐसे बिहेव करूंगा, क्योंकि आप नहीं जानते कि रिलेशनशिप या लाइफ किसी भी वक्त क्या टर्न लेगी। आप नहीं जानते अगला मोमेंट, लेकिन मैं हमेशा सभी को बताता हूं कि जब आप मुश्किल वक्त में होते हैं, तो आप कैसे बिहेव करते हैं, कैसे रिएक्ट करते हैं, वो तय करता है कि आप किस तरह के इंसान हैं।' इसके आगे उन्होंने कहा, 'किरण और मैंने शादी के 40 साल पूरे कर लिए हैं। जरूरी नहीं कि हम इतने साल साथ रहे, वो 10 साल MP थीं तो आती-जाती रहती थीं और मैं अमेरिका में न्यू एम्सटर्डम नाम का शो कर रहा था और मुझे 3 सीजन का एक्सटेंशन मिला। जब मैं तीसरे सीजन की शुरुआत कर रहा था, मुझे पता चला कि किरण को मल्टीपल मायलोमा डायग्नोज हुआ है और मेरा रिएक्शन था कि मुझे उनके पास होना चाहिए।'
अनुपम खेर का हैप्पी, सफल रिलेशनशिप/मैरिज का मंत्र
अनुपम खेर इस इंटरव्यू के दौरान अपनी सफल शादी पर भी बात की और साथ ही साथ इसका मंत्र भी बताया। अनुपम खेर ने कहा कि 'रिलेशनशिप में साहस बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि साहस आपको ये च्वाइस बनाने में मदद करता है। प्रोफेशनली, वो मेरे लिए बहुत बड़ा था, उस शो का हिस्सा बनना। फाइनेंशियली वो बहुत बड़ा था, उस शो का हिस्सा बनना, मेरा सपना था कि मैं इंटरनेशनल एक्टर बनूं और वो शो उसे पूरा कर सकता था। लेकिन मेरे लिए वापस आना जरूरी था। और ये नहीं कि मैं वापस आया और उनके साथ बैठ गया, लेकिन ये कुछ ऐसा है जो एक को करना चाहिए। मेरा किरण खेर के साथ रिश्ता बहुत रिस्पेक्ट का है। आपको बता दें कि अनुपम खेर और किरण खेर ने 26 अगस्त, 1985 को एक-दूसरे से शादी की।
