Ra.one के फ्लॉप होने के बाद टूट गया था अनुभव सिन्हा का दिल, शाहरुख खान संग फिर नहीं किया काम

Anubhav Sinha on Ra.one Failure: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम करना हर डायरेक्टर के लिए सपना है। किंग खान ने डायरेक्टर अनुभव सिन्हा का ये सपना पूरा किया था। अनुभव सिन्हा की फिल्म रा.वन में शाहरुख खान नजर आए थे। हालांकि ये मूवी ज्यादा कमाल नहीं कर पाई, जिससे अनुभव सिन्हा का दिल टूट गया।

Anubhav Sinha on Ra.one Failure: साल 2011 में साई-फाई रा.वन रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख खान और करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म कमाई के मामले में तो हिट साबित हुई लेकिन लोगों ने इसे काफी क्रिटिसाइज किया। ये सब देख रा.वन के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा का दिल टूट गया था। वो काफी समय तो डिप्रेशन में चले गए थे। हालांकि फिर अनुभव सिन्हा ने खुद को संभाला और इस चीज से निकल गए। इस बीच अनुभव सिन्हा ने बताया है कि वो शाहरुख खान के साथ काम करके कैसा फील कर रहे थे।

anubahvsinha

pic credit anubhav sinha instagram/prime video

अनुभव सिन्हा ने कही ये बात

यूट्यूब चैनल उल्टा चश्मा यूसी को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने रा.वन के फ्लॉप होने पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, 'मैं आजकल कई लोगों से मिलता हूं जो कहते हैं कि उन्हें रा.वन पसंद है, लेकिन उस वक्त फिल्म को फ्लॉप डिक्लेयर किया गया था। फिल्म के फ्लॉप होने से मुझे बहुत दुख हुआ। मैंने शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाई थी, और वो फ्लॉप हो गई, उस समय लोगों को वो पसंद नहीं आई। उस फिल्म ने मैं टूट गया था। मुझे उससे उबरने में वक्त लगा। शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं बहुत लकी हूं कि मुझे शाहरुख खान से मिलने का मौका मिला। मैं उन्हें एक स्टार और एक्टर से ज्यादा महत्व देता हूं। भले ही मैं उनके साथ दोबारा काम न करूं, लेकिन उन्हें एक इंसान के रूप में जानना मेरे लिए काफी है। आप उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। वो बहुत जुनूनी और दयालु इंसान हैं। इतने बड़े स्टारडम के बावजूद वो मीडिल क्लास आदमी की तरह सोचते है। आप उनसे ये सब सीख सकते हैं। बेशक, मैं उनके साथ काम करना चाहूँगा, लेकिन मेरे पास अभी उनके लिए कोई कहानी नहीं है, और शायद उनके पास मेरे लिए समय भी नहीं होगा।'

End of Feed