Anu Malik Mee To Movement: साल 2018 में शुरू हुए 'मी टू' आंदोलन के दौरान बॉलीवुड गायक अनु मलिक पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। प्ले बैक सिंगर श्वेता पंडित का आरोप था की जब वो टीनेजर थी तब अनु ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया था। सिर्फ यही नहीं सोना महापात्रा और नेहा भसीन ने भी भी अनु मलिक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। अब इतने सालों बाद सिंगर के भाई डब्बू ने खुलासा किया की अनु मलिक पर लगे आरोपों के चलते परिवारवालों को काफी कुछ झेलना पड़ा था।
Image Source: anu malik & daboo malik instagram
डब्बू मलिक (Daboo Malik) कहते हैं 'एक परिवार के तौर पर इसने हमें तोड़ दिया। अनु मलिक (Anu Malik) भी सदमे में थे। हम उस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे जिससे वह उस समय गुज़रे थे जब इतने सारे लोगों ने उन्हें निशाना बनाया। एक परिवार के तौर पर मैं कोई फैसला नहीं सुना सकता था। ऐसा करना भी नहीं चाहिए। उन्होंने बहुत मुश्किल समय देखा है। मैंने उनका साथ दिया है क्योंकि जब आप किसी को इतना कुछ सहते हुए देखते हैं, तो यह उसके लिए बहुत बड़ा झटका होता है।
अनु मलिक के भी आगे कहती हैं 'मुझे नहीं लगता कि हम स्टार हैं। वह शाहरुख खान या कोई सुपरस्टार नहीं हैं। हम संगीतकार हैं। बेवजह, हम सोशल मीडिया पर किसी के बारे में बात करते रहते हैं और उसे कोई न कोई पद दे देते हैं।' मी टू आंदोलन के चलते अनु मलिक को शो 'इंडियन आइडल' से रातों रात निकाल दिया गया था। अनु मलिक ने बॉलीवुड को 'गोरी गोरी, चोर मचाए शोर, एक गरम चाय की पियाली जैसे अनगिनत हिट सॉन्ग दिए हैं।
