Anu Aggarwal को 54 साल की उम्र में हुआ प्यार, मिस्ट्री मैन को लेकर किया बड़ा खुलासा

Anu Aggarwal is in romantic relationship: आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वो इन दिनों रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं। अनु अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनका पार्टनर विदेश में रहता है और दोनों समय-समय पर मिलते रहते हैं।

Anu Aggarwal is in romantic relationship: 90 के दशक में अदाकारा अनु अग्रवाल ने फिल्म आशिकी से बॉलीवुड में कदम रखा और सबको दीवाना बना दिया। जब अनु अग्रवाल लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर छायी हुई थीं, तब उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वो लिव-इन-रिलेशनशिपम में हैं। 90 के दशक में लोग अनु अग्रवाल के इस खुलासे से हैरान रह गए थे। उस वक्त में लिव-इन-रिलेशनशिप के बारे में बात करना सामान्य नहीं था। आज का दौर अलग है, जिसमें स्टार्स अपने लिव-इन-रिलेशनशिप के बारे में बात करने से कतराते नहीं हैं। अनु अग्रवाल आशिकी रिलीज होने के कुछ सालों बाद इंडस्ट्री से बाहर हो गईं और फिर उनके रिलेशनशिप पर चर्चाएं नहीं हुईं।

Anu Aggarwal को 54 साल की उम्र में हुआ प्यार, मिस्ट्री मैन को लेकर किया बड़ा खुलासा

Anu Aggarwal को 54 साल की उम्र में हुआ प्यार, मिस्ट्री मैन को लेकर किया बड़ा खुलासा

हालांकि पिछले कुछ समय से अनु अग्रवाल चर्चा में हैं। उनकी तस्वीरें और इंटरव्यूज लोगों के बीच धमाल मचाते रहते हैं। अनु अग्रवाल ने अपनी जिंदगी के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। अनु अग्रवाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया है कि वो इस वक्त रिलेशनशिप में हैं। अनु के अनुसार उनकी जिंदगी में एक मिस्ट्रीमैन है, जिससे उन्हें मोहब्बत है। जब अनु से इस इंसान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं उसके बारे में ज्यादा बात तो नहीं कर सकती हूं लेकिन हम लोग लिव-इन-रिलेशनशिप में हैं और हमारा रिश्ता काफी अच्छा है।'

End of Feed