Anshula Kapoor Wedding: बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशूला कपूर (Anshula Kapoor) अपनी नई जिंदगी में कदम रखने जा रही हैं। अंशूला बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से आज यानी 6 जुलाई को शादी करने वाली हैं। कपूर खानदान अपनी बेटी की शादी में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। अंशूला की शादी में हर रस्म को काफी बारीकी से निभाया गया है। 5 जुलाई को अंशूला की मेहंदी और जूड़ा सेरेमनी हुई। इसी मौके पर कलीरे सेरेमनी भी पूरी की गई। इस मौके पर जहां एक तरफ सभी लोग डांस करते दिखे, वहीं अंशूला और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी इमोशनल हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alliance: 'मेरी चीजें पसंद आती है', जैद दरबार के सामने Kushal Tandon ने Ex गौहर खान पर किया भद्दा मजाक, भड़के लोग
arjun kapoor and anshula kapoor (photo credit- instagram)
