सौतेली बहन अंशुला कपूर की सगाई में नहीं पहुंची श्रीदेवी की बेटियां!! दशहरे पर हुआ कपूर खानदान में जश्न

Anshula Kapoor Engagement : जान्हवी कपूर और खुशी कपूर को अपने परिवार के साथ घुलते-मिलते हुए देखा जाता है। हालांकि कल रात कपूर खानदान में हुई अंशुला कपूर की सगाई में दोनों बहनें नजर नहीं आई। न तो जान्हवी और न ही खुशी इस इवेंट में दिखाई नहीं दी ।

Anshula Kapoor Engagement: फिल्म निर्माता बोनी कपूर ( Boney Kapoor) की बेटी अंशुला कपूर( Anshula Kapoor) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि रोहन ठक्कर( Rohan Thakkar) के साथ उन्होंने सगाई कर ली है। हालांकि यह सगाई एक प्रपोजल था। प्रपोजल के बाद, अब अंशुला ने परिवार के सामने सगाई की है। कल अंशुला ने अपने घर पर ही सगाई का आयोजन किया था। जिसमें कपूर खानदान के लोग सज-धजकर पहुंचे थे। देर रात शाम के समय अर्जुन कपूर से लेकर महीप कपूर तक घर के सभी सदस्यों को स्पॉट किया गया था। हालांकि इस सगाई में जान्हवी और खुशी कपूर नजर नहीं आई। जिसके बाद यह बातें बन रही है कि बोनी कपूर की दोनों बेटियां अंशुला से नाराज हैं।

Anshula Kapoor Engagement

Image Source: Instagram

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज-वीडियो में देखा जा सकता है कि कपूर खानदान के सभी सदस्य सगाई समारोह में शामिल हुए। यह एक छोटा सा फ़ंक्शन था, जिसमें केवल घर के लोगों को ही बुलाया गया था। इस मौके पर बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर( Sonam Kapoor) , हर्षवर्धन कपूर( Harshvardhan Kapoor) , महीप कपूर( Maheep Kapoor ) , रिया कपूर और अन्य घर के सदस्य शामिल हुए। लेकिन, फैंस ने जिसे सबसे ज्यादा मिस किया वो थे जान्हवी कपूर(Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर( Khushi Kapoor) । सगाई पर न तो जान्हवी नजर आई न ही खुशी कपूर नजर आई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बातें बननी शुरू हो गई। लोगों का कहना है कि वह अपनी सौतेली बहन से प्यार नहीं करती। हालांकि वह सगाई पर आई थी या नहीं यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

End of Feed