Anshula Kapoor and Rohan Thakkar Wedding: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) और रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) अब जन्मों-जन्मों के लिए एक हो गए हैं। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने शादी कर ली है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की इन फोटोज को देखखर लोग गदगद हो गए है। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Anshula Kapoor के बाद अर्जुन कपूर की होगी शादी? कलीरा सेरेमनी में मिला हिंट, भाई के गले लग फूट-फूटकर रोईं)
अंशुला कपूर औ रोहन ठक्कर ने लिए 7 फेरे (pic credit-instagram/chatgpt)
अंशुला और रोहन ने लिए 7 फेरे (pic credit-instagram)
अंशुला औ रोहन ने लिए 7 फेरे
वायरल हो रही तस्वीरों में अंशुला और रोहन सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिखाई दे रही है। फेरे लेते समय वे मुस्कुराते हुए एक-दूसरे के साथ खास पल बिताते नजर आए। इन फोटोज ने फैंस का दिल जीत लिया है और लोग नए जोड़े को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। इससे पहले दोनों की कोर्ट मैरिज का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में अंशुला और रोहन अपनी शादी रजिस्टर कराते नजर आए। अंशुला और रोहन की शादी की रस्में 21 जून को माता की चौकी से शुरू हुई थीं। इस समारोह में कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। महीप कपूर, शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर समेत कई सितारे नजर आए और परिवार के साथ इस खुशी के मौके का हिस्सा बने।
अंशुला हो गई थी भावुक
मालूम हो कि अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला कपूर की मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक मैसेज भी लिखा, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सामने आई एक फोटो में अंशुला अपने भाई अर्जुन को गले लगाकर भावुक होती दिखीं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह रोहन ठक्कर के साथ हंसी-मजाक करती नजर आईं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। अब सभी लोग अंशुला और रोहन की वेडिंग फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। अब दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है।
