'लोकतंत्र के कारण ही आप बोल पा रहे हैं'- Naseeruddin Shah के 'दिमागी नक्सल' बयान पर भड़के Annu Kapoor

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 31, 2026, 08:38 PM IST

Annu Kapoor on Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर अब अन्नू कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विरोध, हिंसा और देश के हित को लेकर अपनी बात रखी।

Annu Kapoor on Naseeruddin Shah Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए उन्होंने खुद को 'दिमागी नक्सल' बताया था। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री से भी रिएक्शन सामने आने लगे हैं। एक के बाद एक स्टार नसीरुद्दीन शाह के बयान की आलोचना करते नजर आए। अब इन सब के बीच अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने नसीरुद्दीन शाह की टिप्पणी पर अपनी बात रखी है। उन्होंने प्रदर्शन और विरोध के अधिकार के साथ-साथ हिंसा और देश के हित से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय जाहिर की।

Annu Kapoor on Naseeruddin Shah Controversy

'देश के हित का सम्मान जरूरी', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर अन्नू कपूर ने दी प्रतिक्रिया (Image Source: IMDb/ Instagram)

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर क्या बोले अन्नू कपूर?

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्नू कपूर ने कहा कि 'तो उम्मीद रखते हैं कि पुलिस वालों के ऊपर पत्थर बरसाएं और पुलिस वाले कुछ नहीं करें।' उन्होंने आगे कहा कि नसीरुद्दीन शाह अच्छे डायलॉग बोलते होंगे, इसलिए उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अन्नू कपूर ने देश के संदर्भ में उनके विचारों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'देश के संदर्भ में, देश के हित में, देश के कल्याणकारी कितने विचार उनके मस्तिष्क में या उनके हृदय में हैं या नहीं हैं, मुझे तो ऐसे लोगों के बारे में संशय है, जो इस तरह के बयान देते हैं।'

End of Feed