EXCLUSIVE: 'मैंने उन्हें कुछ नहीं कहा' Shah Rukh Khan पर दिए बयान पर Annu Kapoor ने दी सफाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 18, 2026, 09:17 AM IST

Annu Kapoor on Shah Rukh Khan Movie: अनु कपूर ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शाहरुख खान पर दिए बयान पर चुप्पी तोड़ी है।

Annu Kapoor on Shah Rukh Khan Movie: बॉलीवुड एक्टर अनु कपूर (Annu Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। अनु कपूर के एक के बाद एक बयान सामने आते रहते हैं। अनु कपूर कभी किसी फिल्म को लेकर कुछ बोलते नजर आते हैं, तो कभी किसी एक्ट्रेस पर दिए बयान पर बवाल मच जाता है। इन सब के बीच अनु कपूर का एक नया इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अनु कपूर ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म चक दे! इंडिया (Chak De! India) की जमकर तारीफ की।

Annu Kapoor on Shah Rukh Khan Movie

अनु कपूर ने दिया ये बयान (Image Source: Chat GPT)

अनु कपूर ने कही ये बात

एक्टर अनु कपूर का एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अनु कपूर का अभी हाल ही में Zoom को दिया नया इंटरव्यू है। ANI को दिए पुराने इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने दावा किया था कि शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म चक दे! इंडिया मूल रूप से हॉकी कोच मिर रंजन नेगी से इंस्पायर्ड थी, लेकिन बाद में किरदार को बदलकर मुस्लिम कोच कबीर खान बना दिया गया, जिसे शाहरुख खान ने प्ले किया। अब Zoom के साथ बातचीत में अन्नू कपूर ने कहा कि असल में उन्होंने बायोपिक फिल्मों की बात की थी। उन्होंने कहा, 'हम भारतीय बायोपिक फिल्में नहीं बना पाते क्योंकि कमर्शियल प्रेशर, पॉलिटिकल प्रेशर और रीजनल प्रेशर इतने ज्यादा हो जाते हैं कि कहानी का असली मसाला कहीं खो जाता है। किसी को कुछ बुरा लग जाता है, कोई प्रोटेस्ट कर देता है, तो फिल्म बिगड़ जाती है। लोगों ने समझ लिया कि मैं शाहरुख खान पर हमला कर रहा हूं। अरे भाई, शाहरुख से इस फिल्म का क्या लेना-देना? उन्होंने तो सिर्फ किरदार निभाया है और वो भी कमाल का निभाया है। मैंने फिल्म देखी है, बहुत अच्छी फिल्म बनी है।'

End of Feed