Animal Worldwide Collection: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एनिमल (Animal) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका, अनिल और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं ग्लोबली भी धमाकेदार कमाई कर रही हैं। फिल्म 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 10 दिन बाद भी एनिमल का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की छप्परफाड़ कमाई से मेकर्स बेहद खुश है।
Animal Worldwide Collection (credit pic: instagram)
संदीप वांगा की एनिमल ने वर्ल्डवाइड 717. 46 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने नौवें दिन 660.89 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में टॉक्सिक किरदार निभाने के लिए कुछ लोग रणबीर और बॉबी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि फिल्म में दोनों स्टार्स का काम काबिले तारीफ है।
एनिमल ने तोड़ा गदर 2 का रिकॉर्ड
आलोचनाओं के बीच भी एनिमल इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने गदर 2 के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गदर 2 ने वर्ल्डवाइड 686 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर 432 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म में बाप-बेटे की कहानी को दिखाया गया है। ये फिल्म रणबीर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
