Animal Worldwide Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज था जो कि बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में भी साफ देखने को मिल रहा है। खास बात तो यह है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) ने बड़े पर्दे पर ताबड़तोड़ कमाई के साथ ओपनिंग की है। केवल भारत में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर में भी धुआंधार कमाई करते हुए रणबीर कपूर की 'एनिमल' 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है।
यह भी पढ़ें: Sam Bahadur Box Office Collection Day 1: डबल डिजिट में भी नहीं हुई कमाई, रणबीर की आंधी में उड़े विक्की कौशल
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) को लेकर टी-सीरीज ने एक्स एकाउंट पर ट्वीट साझा किया, जिसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन वैश्विक स्तर पर 116 करोड़ रुपये की कमाई की। बता दें कि 'एनिमल' ने विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' संग क्लैश के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये छाप लिये। इतना ही नहीं, मूवी को बिना किसी हॉलीडे के रिलीज किया गया था, उसके बाद भी रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने अपना जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
'एनिमल' ने तोड़ा 'पठान' का रिकॉर्ड
खास बात तो यह है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' (Animal) ने शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड भी तोड़कर रख दिया है। दरअसल, शाहरुख खान की 'पठान' ने 106 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ओपनिंग की थी, जबकि 'एनिमल' का आंकड़ा 116 करोड़ रुपये नजर आया। बता दें कि रणबीर कपूर की 'एनिमल' को लेकर लोगों में खूब उत्साह है। इसकी कहानी के साथ-साथ एक्शन और डायलॉग भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
