Animal Teaser Twitter Reaction: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के 41वें जन्मदिन पर मेकर्स ने अभिनेता के फैन्स को बड़ा तोहफा दिया है। इस खास मौके पर निर्माताओं ने रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' (Animal) का धांसू टीजर जारी कर दिया है। रणबीर कपूर स्टारर के टीजर को फैन्स बार-बार देख रहे हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि रणबीर कपूर इस तरह किरदार निभा सकते हैं। फैन्स ने तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया है। टीजर का इंतजार लोगों ने काफी लंबे समय तक किया है। 2 मिनट 26 सेकंड के इस टीजर में आपको वो सब देखने को मिलेगा, जिसकी उम्मीद करना मुश्किल था। ट्विटर पर लोगों ने कमेंट्स में 'एनिमल' (Animal) का टीजर देखने के बाद रिएक्शंस देने शुरू कर दिए हैं।
'एनिमल' के टीजर की शुरुआत में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना दिखा देते हैं। इसके बाद अनिल कपूर का रौद्र रूप नजर आता है लेकिन रणबीर कपूर की एंट्री ने सभी फैन्स का दिल जीत लिया है। दिलचस्प बात यह है कि अंत में बॉबी देओल भी दिखाई देते हैं और छा जाते हैं। एक यूजर ने कमेंट ने लिखा, 'टीजर देखने में काफी जबरदस्त हैं और एनिमल में रणबीर कपूर अच्छे लग रहे हैं।' यहां देखिए लोगों के रिएक्शंस...
'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। ये फिल्म 1 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फ्रेश जोड़ी ऑनस्क्रीन दिखाई देगी
